सर्विस वह है जो आपके क्लाइंट बुक करते हैं, और जो उनकी बुकिंग और इनवॉइस पर दिखती है। जानिए Walkies ऐप में सर्विस कैसे जोड़ें।
यह वीडियो अंग्रेज़ी में है।
सर्विस जोड़ें
होम पर ऊपर दाईं ओर मेन्यू बटन पर टैप करें।
नीचे स्क्रोल करें और सर्विस पर टैप करें। iPad पर साइडबार में सर्विस पर टैप करें।
+ बटन पर टैप करें।
प्रकार चुनें, जैसे वॉक।
इसे कोई नाम दें, जैसे "45 मिनट की वॉक"। आप जानकारी भी जोड़ सकते हैं।
सेट करें कि यह कितनी देर चलती है। हर प्रकार के लिए यह कैसे काम करता है, यह नीचे देखें।
अपनी बेस क़ीमत जोड़ें।
अगर आप ज़्यादा पालतू के लिए ज़्यादा शुल्क लेते हैं, तो वे क़ीमतें जोड़ें।
सेव करने के लिए ✓ पर टैप करें। आपकी नई सर्विस बुकिंग के लिए तैयार है।
हर प्रकार के लिए अवधि और बिलिंग
वॉक, होम विज़िट, हाइक, रन, पेट टैक्सी, ट्रेनिंग, ग्रूमिंग, पहली मुलाक़ात और दूसरी सर्विस का शुल्क प्रति सर्विस लगता है, और उनकी अवधि मिनटों में होती है।
डेकेयर, बोर्डिंग, ओवरनाइट स्टे और होम सिटिंग में बिलिंग में यह भी चुनना होता है कि बिल किस हिसाब से बने:
प्रति सर्विस: पूरी बुकिंग के लिए एक क़ीमत। डेकेयर के लिए अवधि घंटों में सेट करें, और बोर्डिंग, ओवरनाइट स्टे और होम सिटिंग के लिए दिनों में।
प्रति दिन या प्रति रात: क़ीमत हर दिन या हर रात के लिए होती है, इसलिए कोई अवधि सेट नहीं करनी होती।
ज़्यादा पालतू की क़ीमत
आपकी बेस क़ीमत एक पालतू के लिए होती है। बुकिंग में हर अतिरिक्त पालतू के लिए Walkies ये जोड़ता है:
जिन पालतू का प्रकार कुत्ता या बिल्ली है, उनके लिए अतिरिक्त कुत्ते की क़ीमत या अतिरिक्त बिल्ली की क़ीमत।
छोटा कुत्ता, बड़ा कुत्ता और पिल्ला समेत दूसरे प्रकारों के लिए वह क़ीमत जो आप पालतू के और प्रकार में सेट करते हैं।
जिस पालतू की अपनी कोई क़ीमत नहीं है, उसके लिए अतिरिक्त पालतू की कीमत।
अगर आप ज़्यादा पालतू के लिए अतिरिक्त शुल्क नहीं लेते, तो इन सभी को खाली छोड़ दें।
और विकल्प
क्लाइंट: सर्विस को सिर्फ़ चुने हुए क्लाइंट के लिए उपलब्ध करें।
प्राइवेट: अगर आप नहीं चाहते कि लोग इसे बुक कर सकें, तो इसे चालू करें।