जानिए पेट टैक्सी राइड कैसे रिकॉर्ड करें, ताकि आपके क्लाइंट सफ़र को लाइव देख सकें और पालतू के पहुंचने पर उन्हें रिपोर्ट मिले।
यह वीडियो अंग्रेज़ी में है।
पेट टैक्सी राइड रिकॉर्ड करें
होम पर ऐक्टिविटी पर टैप करें।
पेट टैक्सी चुनें।
पालतू चुनें और शुरू करें पर टैप करें। वॉक की तरह राइड को GPS से ट्रैक किया जाता है।
पहुंचने पर ख़त्म करें पर टैप करें, कोई नोट हो तो जोड़ें, और फिर से ख़त्म करें पर टैप करें।
आपके क्लाइंट को क्या मिलता है
"पेट टैक्सी राइड शुरू हुई" सूचना, जिसमें Walkies Journal ऐप में सफ़र को लाइव देखने का लिंक होता है।
"पेट टैक्सी राइड ख़त्म हुई" सूचना, रिपोर्ट के साथ: रूट मैप, दूरी और आपके नोट।
इन्हें मेन्यू > क्लाइंट की सूचनाएं > पेट टैक्सी में बंद करें।
पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ़
होम पर पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ़ पेट टैक्सी राइड से अलग हैं। इनसे आपके क्लाइंट को रूट ट्रैक किए बिना बताया जाता है कि उनके पालतू का पिक-अप हो गया है या पालतू को घर छोड़ दिया गया है। पालतू का पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ़ कैसे मार्क करूं? देखें।
जानने लायक बातें
पेट टैक्सी राइड में किसी भी प्रकार का पालतू ले जाया जा सकता है।
अगर आपने पालतू का पिक-अप किया है, तो ऐक्टिविटी में तुरंत शुरू करने के लिए पिक-अप किए गए पालतू के साथ पेट टैक्सी का विकल्प मिलता है।
राइड ख़त्म होने तक क्लाइंट से रूट छिपाने के लिए वॉक/टैक्सी के दौरान रूट छिपाएं चालू करें। अपना रूट कैसे छिपाऊं या ऐक्टिविटी सेटिंग्स कैसे बदलूं? देखें।
पेट टैक्सी राइड Apple Health में सेव नहीं होतीं।