सीधे मुख्य कॉन्टेंट पर जाएं

अपना रूट कैसे छिपाऊं या ऐक्टिविटी सेटिंग्स कैसे बदलूं?

क्लाइंट से अपना रूट छिपाएं, और ऐक्टिविटी की दूसरी सेटिंग्स बदलें।

अपनी ऐक्टिविटी सेटिंग्स बदलने का तरीका यह है, जैसे वॉक ख़त्म होने तक क्लाइंट से अपना रूट छिपाना।

यह वीडियो अंग्रेज़ी में है।

ऐक्टिविटी सेटिंग्स खोलें

  1. होम पर मेन्यू बटन पर टैप करें। iPad पर, यह साइडबार में होता है।

  2. आपकी ऐप सेटिंग्स पर टैप करें, फिर ऐक्टिविटी सेटिंग्स पर।

  3. स्विच चालू या बंद करें। हर सेटिंग तुरंत सेव हो जाती है, सिर्फ़ इसी फ़ोन पर।
    ​


सेटिंग्स

  • वॉक/टैक्सी के दौरान रूट छिपाएं: वॉक, हाइक, रन या टैक्सी चलते समय क्लाइंट मैप नहीं देख सकते। ख़त्म होने पर रूट उनकी रिपोर्ट में दिखता है। यह हर वॉक के शुरू होने पर सेट होता है, इसलिए इसे बदलने से पहले से चल रही वॉक पर कोई असर नहीं पड़ता।

  • रूट ट्रैकिंग बंद करें: कोई रूट रिकॉर्ड नहीं होता, और पेशाब, पॉटी और फ़ोटो के पिन की कोई लोकेशन नहीं होती।

  • पेट सिटिंग की लोकेशन बंद करें: विज़िट में यह सेव नहीं होता कि आपने कहां से शुरू किया, न ही मौसम।

  • ऐक्टिविटी की सूचनाएं: बुक किए गए समय के ख़त्म होने से 5 या 10 मिनट पहले, या ठीक ख़त्म होने पर, आपके फ़ोन पर रिमाइंडर। सिर्फ़ बुकिंग से शुरू की गई वॉक और विज़िट के लिए।

  • रिपोर्ट कार्ड की तस्वीरों पर चेकलिस्ट, पेशाब की गिनती और पॉटी की गिनती छिपाएं।

  • यात्रा ट्रैक करने से पहले और बाद में ओडोमीटर रीडिंग न पूछें।
    ​


आपके क्लाइंट को मिलने वाले मैसेज

क्लाइंट को शुरू और ख़त्म होने के कौन-से मैसेज मिलेंगे, यह आपके पूरे बिज़नेस के लिए मेन्यू > क्लाइंट की सूचनाएं में सेट होता है, और हर क्लाइंट के लिए उनकी प्रोफ़ाइल पर सूचनाएं में। बिज़नेस की सेटिंग हमेशा लागू होती है।

क्या इससे आपके सवाल का जवाब मिला?